लखीमपुर। कमर्शियल वाहन संचालकों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 7.5 टन तक के वजन वाले वाहनों के मालिक अपने बकाया टैक्स को एक साथ जमा कर सकते हैं, जिससे विभाग में लंबित कर राशि में कमी आएगी और वाहन मालिकों को भी राहत मिलेगी।इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शांति भूषण पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि लखीमपुर खीरी स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में 20 और 21 फरवरी को विशेष मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में वाहन स्वामी पहुंचकर अपना बकाया टैक्स एकमुश्त जमा कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं।अधिकारियों ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर योजना का लाभ लें, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक परेशानी से बचा जा सके।
Related Posts
लुहारी डी में खुला गन्ना क्रय केंद्र, किसानों को मिली बड़ी राहत
- Editor
- February 1, 2026
- 0
बड़ौत। डीसीबी शुगर मिल, मंसूरपुर (जनपद मुजफ्फरनगर) द्वारा संचालित गन्ना क्रय केंद्र लुहारी डी का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। आदर्श जाट महासभा के […]
बद्रीनाथ हाईवे के पास लगी आग, फायर सीजन शुरू होने से पहले नंदा देवी पार्क प्रशासन ने की मॉकड्रिल
- News Editor
- February 18, 2026
- 0
चमोली। फायर सीजन शुरू होने से पूर्व नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से मॉकड्रिल की गई। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत बदरीनाथ […]
पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- News Editor
- February 20, 2026
- 0
मेरठ। फलावदा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) […]
