अलीगढ़। भागवत के ‘सभी मुस्लिम हिंदू’ बयान पर मुफ़्ती का समर्थन, बोले—ऐतिहासिक दृष्टि से भारतवासी हिंदू; घर वापसी से ज्यादा इंसाफ और सद्भाव जरूरी, मुफ़्ती ने कहा कि हिंदू शब्द ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भ में भारत के लोगों के लिए प्रयुक्त हुआ। उनके अनुसार, यह शब्द अरब और फ़ारसी स्रोतों से प्रचलन में आया, जहां भारतवासियों को हिंदू कहकर पुकारा जाता था। इस दृष्टि से भारत में रहने वाले सभी लोग सांस्कृतिक अर्थ में हिंदू कहे जा सकते हैं, चाहे उनका धर्म कोई भी हो।उन्होंने कहा कि मोहन भागवत का बयान इतिहास और संस्कृति की व्याख्या पर आधारित है, जिसे इस परिप्रेक्ष्य में समझने की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि “घर वापसी” का प्रश्न अलग है और भारत का संविधान सभी नागरिकों को अपने-अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता देता है।मुफ़्ती ने जोर देकर कहा कि भारतीय संस्कृति करुणा, दया, सच्चाई, ईमानदारी और महिलाओं के सम्मान की शिक्षा देती है। उन्होंने कहा कि समाज को इंसाफ और सद्भाव प नौर कायम रहना चाहिए तथा कट्टरता और अपराध को किसी धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, कट्टरता एक आपराधिक मानसिकता है, जिसे समाज से दूर करने की आवश्यकता है।
Related Posts
राजनीति, विज्ञान, व्यापार और अन्य विषयों को कवर करने वाली स्वतंत्र पत्रकारिता
- Editor
- April 17, 2025
- 0
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit, proin pharetra potenti lacus iaculis nibh ullamcorper nostra, rhoncus sociosqu conubia aliquet mus blandit. Sodales hendrerit fermentum […]
उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सुनील भराला ने सरकार के कार्यों का किया बखान
- News Editor
- March 18, 2026
- 0
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने के इस गौरवपूर्ण अवसर पर, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद […]
Breaking Developments and Human Stories from Every Corner of the Planet
- Editor
- April 17, 2025
- 0
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit inceptos senectus, laoreet ornare semper sapien vel enim purus molestie sem cras, ut velit nisi nullam congue […]
