मेरठ। रविवार को बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखा कर माननीय ऊर्जा मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर द्वारा रवाना किया गया। यह रथ यात्रा लगातार शहरी और गांव क्षेत्र में जा कर जन जन को जागरूक करेगा। गांव में प्रधान, आशा, आंगनवाड़ी,स्वयं सहायता समूह को साथ जोड़कर घर घर तक पहुंचेगा। किसी भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना कानूनन अपराध है। कही भी कोई बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो 112, ओर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचित करे। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस और जनहित का यही प्रयास है पूरा जिला बाल अपराध मुक्त हो। मंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा सरकार की इस अनूठी पहल की सराहना की ओर सभी को यह संदेश दिया कि सब मिल कर यह प्रयास करे की हर बच्चा शिक्षित हो ओर कही कोई बाल विवाह न हो।
जनहित फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता राणा ने सब से इस अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनहित फाउंडेशन कॉर्डिनेटर अजय कुमार, चाइल्ड लाइन से शिवम कुमार, बेटियां फाउंडेशन से अंजू पांडे का विशेष सहयोग रहा।
Related Posts
Clear, Concise, and Credible News on the Topics That Shape the World
- Editor
- April 17, 2025
- 0
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit inceptos senectus, laoreet ornare semper sapien vel enim purus molestie sem cras, ut velit nisi nullam congue […]
गंगा में कोई नाला न गिरे इसके लिए जिला गंगा समिति मेरठ प्रतिबद्ध
- News Editor
- February 1, 2026
- 0
मेरठ। गंगा नदी के अंदर किसी भी प्रकार के नाले न गिरे इसके लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के साथ […]
मेरठ में करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़, पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार
- News Editor
- February 20, 2026
- 0
मेरठ। करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का मेरठ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में थाना बहसूमा में पीड़ित की शिकायत पर […]
