मेरठ। गंगा नदी के अंदर किसी भी प्रकार के नाले न गिरे इसके लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के साथ जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा भी पूरे प्रयास किये जा रहे है। तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मेरठ द्वारा बताया गया कि डॉ वी के सिंह जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला गंगा समिति मेरठ के निर्देशानुसार एक संयुक्त दल द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट पर जाकर हस्तिनापुर से परीक्षितगढ़ तक सर्वेक्षण तथा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में देखा गया कि कोई नाला नदी में मिल तो नहीं रहा और पाया गया कि कोई भी नाला गंगा नदी में नहीं गिर रहा है। हस्तिनापुर के फतेहपुर प्रेम के पास खेड़ा से परीक्षितगढ़ के खरकाली गंगा ग्राम तक सर्वेक्षण किया गया। स्थानीय ग्रामवासियों से भी बात की गई जिसमें उनके द्वारा भी किसी भी प्रकार के नाले का गंगा नदी में न गिरने की पुष्टि की गई। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मेरठ द्वारा कहा गया कि जनपद की नदियों के संरक्षण के लिए पूरे प्रयास किये जा रहे है चाहे काली नदी पर एसटीपी निर्माण हो या फिर हिंडन के पुनरुद्धार के लिए सरधना नाले पर कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड परियोजना का निर्माण। संयुक्त दल में तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मेरठ, प्रमोद कुमार अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड, वीरेंद्र सिंह जिला पंचायतीराज अधिकारी, रोहित अवर अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रहे। साथ में रामनरेश एडीओ पंचायत परीक्षितगढ़, धीर सिंह एडीओ पंचायत हस्तिनापुर, बृजकिशोर सिंचाई विभाग आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
बाल विवाह मुक्त रथ”को राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने दिखाई हरी झंडी-
- News Editor
- February 1, 2026
- 0
मेरठ। रविवार को बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखा कर माननीय ऊर्जा मंत्री डॉक्टर […]
भक्ति भाव से सजी माता की विशाल चौकी, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
- News Editor
- March 27, 2026
- 0
मेरठ। वासंतीय नवरात्रों के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध श्री रघुनाथ दुर्गा मंदिर में माता की भव्य एवं विशाल चौकी का आयोजन श्रद्धा और […]
बद्रीनाथ हाईवे के पास लगी आग, फायर सीजन शुरू होने से पहले नंदा देवी पार्क प्रशासन ने की मॉकड्रिल
- News Editor
- February 18, 2026
- 0
चमोली। फायर सीजन शुरू होने से पूर्व नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से मॉकड्रिल की गई। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत बदरीनाथ […]
