गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद गाजियाबाद की वसुंधरा योजना में अधीक्षण अभियंता एके मित्तल ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में 12 निर्माण पर सील लगाकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है परिषद कार्रवाई के चलते स्थानीय अवैध निर्माण कर्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है इस मौके पर परिषद के अधिकारियों को विरोध का भी सामना करना पड़ा किंतु परिषद अधिकारियों के बढ़ते मनोबल के चलते अवैध निर्माण कर्ताओं की एक नहीं चली और देखते ही देखते 12 अवैध निर्माणों पर सर लगाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद गाजियाबाद के अधीक्षण अभियंता एके मित्तल मित्तल ने बताया कि वसुंधरा योजना के एक दो और पांच में सूचना मिल रही थी कि इन सेक्टर में कई अवैध होटल कोचिंग सेंटर और प्ले स्कूल आदि चल रहे हैं जो की या तो मानचित्र के विपरीत है या फिर आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण जिस पर कार्यवाही करते हुए निर्माण खंड एक के अतिशाषी अभियंता निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में टीम बनाई गई और इस टीम ने 6 होटल तीन कोचिंग सेंटर और एक लाइब्रेरी तथा एक प्ले स्कूल सहित एक रेस्टोरेंट में सील लगाने की कार्रवाई को अंजाम दिया इस मौके पर परिषद की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा किंतु परिषद के अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और सभी निर्माण पर सर लगा दी गई।
वसुंधरा में अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 12 होटल-कोचिंग समेत कई प्रतिष्ठानों पर लगी सील
