मेरठ। मोदीपुरम क्षेत्र में ईशा प्लाईवुड के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार से स्कूल-कॉलेज के छात्र छात्राओं और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।एक व्यक्ति की गर्दन पर गंभीर वार, कई घायलप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने एक व्यक्ति की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा कई अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।स्कूल की छात्राएं भी बनीं निशानाघटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। हमलावर ने पास के एक स्कूल की छात्राओं पर भी हमला करने का प्रयास किया। हालांकि छात्राएं किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकलीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।फरसा लेकर अंधाधुंध करता रहा हमलास्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी के हाथ में फरसा था और वह एक-एक कर सामने आने वाले लोगों पर हमला करता जा रहा था। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।लोगों ने दिखाया साहस, आरोपी को दबोचाहमले के बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है।
Related Posts
माघ पूर्णिमा पर सरयू तट पर हुई भव्य सरयू आरती, हजारों दीपों से जगमगाया घाट
- News Editor
- February 1, 2026
- 0
गोंडा। रविवार को जिले के करनैलगंज में माघ पूर्णिमा के अवसर पर सरयू तट कटरा घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत वन विभाग एवं […]
यूपीएसआई परीक्षा के प्रश्न में “पंडित” विकल्प पर विवाद, प्रदेश महामंत्री पंडित रजत शर्मा ने जताई आपत्ति!
- News Editor
- March 14, 2026
- 0
मेरठ। शनिवार को आयोजित की गई यूपीएसआई परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्न में दिए गए विकल्पों […]
बांदा कोर्ट का कड़ा फैसला: चित्रकूट यौन शोषण केस में जेई दंपती को फांसी, नाबालिगों का शोषण कर बेचते थे पोर्न वीडियो
- News Editor
- February 21, 2026
- 0
बांदा। चित्रकूट में 50 नाबालिग बच्चों का यौन शोषण कर उनकी अश्लील तस्वीरें व पोर्न वीडियो इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बेचकर कमाई करने के […]
